फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के ग्रेंड वेलकम को पानीपत तैयार

Thu, 08 Jan 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार वेलकम को पानीपत तैयार है। पीएम यहां पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू करने आने वाले हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव वीएस ओबराय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को पानीपत से ये अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन


इस अभियान को शुरू करने का उद्देश्य देश के 100 जिलों में लिंगानुपात की स्थिति में सुधार करना है, क्योंकि इन जिलों में लिंगानुपात की स्थिति अत्याधिक खराब है। हरियाणा के 12 जिलों में भी लिंगानुपात की कमोबेश स्थिति है।

20 व 21 को राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
बैठक में केंद्रीय अतिरिक्त सचिव प्रीति सूदन ने कहा कि अभियान में सभी लोगों का सहयोग भी आपेक्षित है। 20 व 21 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से लिंगानुपात सुधार और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की चर्चा के लिए एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

15 जनवरी को 41 लाख बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा

हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव टीसी गुप्ता ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 15 जनवरी को राज्य के करीब 20 हजार स्कूलों में 41 लाख बच्चों की भागीदारी के तहत निबंध लेखन, वर्क, प्रिंटिंग, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता होगी, जिसमें सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूली बच्चे भाग लेंगे।

विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार
गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें खंड स्तर पर क्रमश: 1000 रुपये, 750 रुपये और 500 रुपये दिए जाएंगे। इसी प्रकार जिला स्तर पर भी पुरस्कार दिया जाएगा, जिसकी राशि भिन्न होगी।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर दिए जाने वाले पुरस्कार क्रमश: 11 हजार , 75सौ रुपये और पांच हजार रुपये होगा। उन्होंने बताया कि स्लोगन और प्रिंटिंग में  प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों के स्लोगन और प्रिंटिंग की कापी पानीपत रैली में प्रदर्शित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार निबंध लेखन में सभी जिलों से आने वाली निबंध की कापियों की एक किताब तैयार की जाएगी, जिसका विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

साइट पर डाले जिला स्तर के लिंगानुपात के आंकडे

उन्होंने बताया कि निबंध लेखन में बाल लिंगानुपात का विषय होना अनिवार्य है, जोकि इस प्रतियोगिता की एक विशेषता है, जिसमें राष्ट्रीय, राज्य, जिला, खंड और गांव स्तर की लिंगानुपात स्थिति बताना भी होगा।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विभाग की वेबसाइट www.schooleducationharyana.gov.in  पर गांव स्तर, वार्ड स्तर, जिला स्तर पर लिंगानुपात के आंकड़े डाले गए हैं ताकि बच्चों के साथ-साथ लोगों में लिंगानुपात सुधार के लिए जागृति आए और जन जागरण हो।

कार्यक्रम स्थल को 22 सेक्टर में बांटा
सेक्टर-13/17 कार्यक्रम स्थल को 22 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें महिलाओं के बैठने से लेकर पार्किंग स्थल तक शामिल हैं। इसके लिए दो आईएसएस अधिकारी व 22 एचसीएस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दो स्थान पर बनेंगे मीडिया सेंटर
कार्यक्रम की कवरेज के लिए देशभर के पत्रकारों के लिए दो मीडिया सेंटर बनाए जाएंगे। इनमें पहला सेक्टर-13/17 तथा दूसरा रिफाइनरी में बनेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें