फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुमेन रेसलिंग चैंपियनशिप में विनेश और साक्षी ने दिखाया दमखम, जीते स्वर्ण पदक

Sun, 01 Dec 2019 10:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
विनेश फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : social Media
विज्ञापन

जालंधर के पीएपी में शनिवार को सीनियर वुमेन नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा ने 215 अंक हासिल कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। 196 अंक के साथ रेलवे दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर रही। चैंपियनशिप में पूजा ढांडा, गुरशरनप्रीत कौर और नवजोत ने शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


चैंपियनशिप में 50 किलो वर्ग में राजस्थान की शीतल पहले, हरियाणा की निर्मला दूसरे, दिल्ली की ममता एंव रेलवे की सीमा तीसरे स्थान पर रहीं। 53 किलो में हरियाणा की पिंकी पहले, हरियाणा की अंकुश दूसरे, चंडीगढ़ की ममता एवं पंजाब की मनप्रीत तीसरे स्थान पर रहीं। 55 किलो भार वर्ग में रेलवे की विनेश फोगाट ने पहले, हरियाणा की अंजू का दूसरा, एमपी की रानी राणा व दिल्ली की बंटी का तीसरा स्थान रहा।

विज्ञापन

57 किलो भार वर्ग में रेलवे की सरिता पहले, चंडीगढ़ की नीतू दूसरे, हरियाणा की मानसी एवं दिल्ली की सुषमा तीसरे स्थान पर रहीं। 59 किलो में हरियाणा की अंशू पहले, रेलवे की ललीत दूसरे, दिल्ली की रितू रानी एवं हरियाणा की मंजू तीसरे स्थान पर रहीं। 62 किलो भार वर्ग में रेलवे की साक्षी मलिक पहले, हरियाणा की राधिका दूसरे, महाराष्ट्र की रेशमा एवं दिल्ली की निशा तीसरे स्थान पर रहीं। 

65 किलो भार वर्ग में हरियाणा की निशा पहले, रेलवे की नवजोत दूसरे, दिल्ली की वंदना एवं हरियाणा की परोमिला तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। 68 किलो में हरियाणा की अनीता पहले, रेलवे की दिव्या दूसरे, दिल्ली की रोनक एवं हरियाणा की सूमन तीसरे स्थान पर रहीं। 72 किलो में रेलवे की किरण पहले, हरियाणा की नैना दूसरे, मनीपुर की एन देवी व हिमाचल प्रदेश की रानी तीसरे स्थान पर रहीं। 

76 किलो में पंजाब की गुरशरनप्रीत कौर पहले, हरियाणा की पूजा दूसरे, रेलवे की निकी एवं हरियाणा की सुदेश तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर पूर्व डीजीपी भुल्लर सिंह, विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, विधायक रजिंदर बेरी ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें