फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: ग्रामीणों ने पकड़ा बाइक चोरी का आरोपी, पीटा नहीं... हार पहनाकर किया स्वागत, वजह भी बताई

Sat, 02 Sep 2023 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव जाहलां का करीब 17 लोगों का एक गिरोह है। यह गिरोह गांवों में चोरियों की वारदात को अंजाम देता है। यह गिरोह लोगों की ओर से घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को चुराकर ले जाता है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के गांव रवास ब्राहमणा में एक अनूठी घटना सामने आई है। यहां बाइक व लोहे का सामान चुराने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट नहीं की गई, बल्कि हार पहनाकर तालियां बजाते हुए उसका स्वागत किया गया। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


आरोपी का साथी भागने में सफल रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि अगर चोरों के साथ मारपीट की जाती है, तो पुलिस सवाल उठाती है। ऐसे में उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा है। शायद इसी तरह से यह नौजवान शर्मिंदा हो जाएं और सही रास्ते पर आ जाएं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: पंजाब का नया दर्द: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज में लुट रही जवानी, विदेश जाने की चाह में... न खुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी गांव जाहलां का करीब 17 लोगों का एक गिरोह है। यह गिरोह गांवों में चोरियों व लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। यह गिरोह लोगों की ओर से घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को चुराकर ले जाता है। इसके बाद इन वाहनों की नंबर प्लेट उतारने के बाद सारे स्पेयर पार्ट्स को खोलकर आगे कबाड़ में बेच देते हैं, ताकि यह गिरोह पुलिस की गिरफ्त में न आ सके। 
विज्ञापन


वहीं डीएसपी समाना नेहा अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस बार में कोई जानकारी नहीं है। अगर इस तरह का कोई गिरोह है, जो बाइक व लोहे का सामान चुरा रहा है, तो जल्द ही इनकी धरपकड़ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें