फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया बने शिअद के महासचिव

Thu, 04 Sep 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के राजस्व मंत्री व यूथ अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को शिअद का महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही यूथ अकाली दल का पुनर्गठन करके इसे चार भागों में बांटे जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यह घोषणा करते हुए पार्टी के नए संगठनात्मक ढांचे के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियों से संबंधित ऐलान भी बुधवार को किया। मजीठिया को पार्टी महासचिव बनाए जाने के साथ ही राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा को सेक्रेटरी जनरल और पंजाब के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा को सचिव एवं प्रवक्ता के पदों पर फिर से नियुक्त किया गया है।

इन्हें मिला पद
रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा, बलविंदर सिंह भूंदड़, गुरदेव सिंह बादल, जत्थेदार तोता सिंह, बीबी जगीर कौर, बलवंत सिंह रामूवालिया और उपिंदरजीत कौर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। अन्य महासचिवों में महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, निर्मल सिंह काहलों, नरेश गुज़राल, सेवा सिंह सेखवां, अवतार सिंह बराड़, जनमेजा सिंह सेखों, डॉ. रतन सिंह अजनाला, सरवण सिंह फिल्लौर और हीरा सिंह गाबड़िया शामिल हैं।
विज्ञापन


चंदूमाजरा बने प्रवक्ता
डॉ. दलजीत सिंह चीमा सहित महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल और प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। दिल्ली के लिए मुख्य रूप से नरेश गुज़राल और मंजीत सिंह जीके को पार्टी के प्रवक्ता नियुक्त गया है, जबकि एनके शर्मा पहले की तरह पार्टी के कैशियर बने रहेंगे।

कर्मचारी विंग के प्रधान
बीबी जगीर कौर को महिला अकाली दल, गुलजार सिंह रणिके, हीरा सिंह गाबड़िया और सुरिंदर सिंह पहलवान पहले की तरह ही क्रमश: एससी विंग, बीसी विंग तथा कर्मचारी विंग के प्रधान बने रहेंगे। व्यापारी वर्ग की जिम्मेवारी सरूप चंद सिंगला को और ट्रांसपोर्ट विंग के प्रधान की जिम्मेदारी प्रमुख ट्रांसपोटर चरण सिंह लोहारा को दी गई है। सुखबीर सिंह बादल ने बताया कि शीघ्र ही दल की पीएसी, वर्किंग कमेटी, राजनीतिक सलाहकारों, जनरल काउंसिल और अन्य विंगों की नियुक्तियां भी कर दी जाएंगी। इनके अलावा उपाध्यक्षों, संगठन सचिवों, संयुक्त सचिवों व जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां भी की गई हैं।

माझा, मालवा, दोआबा में बंटेगा यूथ अकाली दल
सुखबीर ने कहा कि शिअद के यूथ विंग को मजबूत करने के लिए पंजाब को चार भागों में वितरित किया जा रहा है। इन चारों के अलग-अलग प्रधान बनाकर फिर राज्य स्तर पर इनका एक को-ऑर्डिनेटर बनाया जाएगा। इन क्षेत्रों में माझा का एक, दोआबा का एक और मालवा के दो अध्यक्ष होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें