फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लालच में भाईयों ने किया भाई का कत्ल

Wed, 03 Sep 2014 10:46 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Amritsar, land, brother, murder, FIR, against, four
जमीन हड़पने के लिए गांव मोहन भंडारियां में दो भाईयों ने मिलकर अपने तीसरे भाई कुलदीप सिंह का तेजधार हथियारों से कत्ल कर लिया। आरोपी कत्ल करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना रमदास पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की पहचान गुरसंदीप सिंह, बलजीत, सिंह, अमरजीत कौर और गुरदीप कौर के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक कुलदीप सिंह आरोपी गुरसंदीप और बलजीत का सगा भाई है।
विज्ञापन


तीनों के पिता अरुर सिंह के पास 21 एकड़ जमीन है। वह अपनी जमीन को तीनों बेटे में बराबर बांटना चाहता था, लेकिन आरोपी कुलदीप को कोई हिस्सा नहीं देना चाहता थे। इसके तहत इन लोगों ने पहले बातचीत के जरिये पूरी जमीन अपने नाम करवाने की बात कही।

जब कुलदीप ने मना कर दिया तो दोनों आरोपियों ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर कुलदीप का कत्ल करने की योजना बनाई। इसके तहत बुधवार सुबह चारों आरोपी कुलदीप के घर पर पहुंचे और तेजधार हथियारों से उस पर वार किए, जिससे मौके पर ही कुलदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने कुलदीप की पत्नी कुलविंदर कौर को भी मारने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह उसने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना रमदास की पुलिस पहुंच गई और घटना का जायजा लेकर केस दर्ज कर दिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें