फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्सिंग के आरोप झेल चुके व्यवसायी का ‘विजयी पथ’ लांच

Wed, 06 Apr 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
‌किताबें - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैच फिक्सिंग का सामना कर चुके स्पोर्ट्स प्रमोटर और व्यवसाई औशिम खेत्रपाल की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। क्रिकेट भले ही आज भी उनका पहला प्यार है, लेकिन अब उनका रुख फिल्मों की ओर हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को उनकी जिंदगी पर आधारित ‘ विजयी पथ’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। वक्त बीतने के साथ खेत्रपाल अब क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों की मदद कराना चाहते हैं, ताकि उनमें खुद पर खेल के मैदान में कुछ कर गुजरने का विश्वास पैदा हो सके।

पुस्तक में खेत्रपाल की उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी से जुड़े अनुभवों को पेश किया गया है। बतौर स्पोर्ट्स प्रमोटर रहते हुए 387 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित करा चुके खेत्रपाल की पुस्तक में उन अनुभवों का खास तौर पर जिक्र किया गया है, जिसमें इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज क्रिस लुइस और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने फिक्सिंग के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


जिससे वह बाहर निकलने में सफल रहे। वह बताते हैं कि आज सच्चाई सबके सामने हैं, उन्हें स्कॉटलैंड यार्ड से क्लीन चिट मिल चुकी है, और लुइस दुर्भाग्य से ड्रग तस्करी के मामले में फंस गए।
विज्ञापन


हालिया वर्ल्ड कप रहा साफ-सुथरा : खेत्रपाल की माने तो हालिया टी-20 वर्ल्ड कप साफ-सुथरा रहा है। जिसका बीसीसीआई और आईसीसी ने सही तरीके से संचालन किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें