फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंत्री का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

Thu, 13 Nov 2014 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद मीडिया से रूबरू हुए सांपला ने कहा कि मैं मानता हूं कि पंजाब में नशा गंभीर समस्या है, पर इसके लिए यूपीए जिम्मेदार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनडीए आने के बाद पिछले छह महीनों में सरहद पार से नशों की आमद घटी है। यूपीए ने पड़ोसी राज्यों को टैक्स हॉलिडे दिया, जिससे बेरोजगारी और नशों के प्रति रुझान बढ़ा।

दलितों में पार्टी को मजबूत करूंगा
शिअद में दलित वोट बैंक को लेकर बेचैनी के सवाल पर सांपला ने कहा कि वह दलितों में काम करेंगे, पार्टी की पहचान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि शुरू से ही भाजपा दलितों की हितैषी रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयास से ही डॉ. बीआर अंबेदकर राज्यसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन


एसवाईएल पर समझौते के संकेत
सतलुज यमुना लिंक नहर के विवादित मुद्दे पर सांपला ने कहा कि केंद्र जल्द ही पंजाब व हरियाणा के साथ बैठक करेगा। ऐसा समझौता कराया जाएगा जो सबको मान्य होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

शिअद से मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद नहीं

केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने शिअद-भाजपा गठबंधन टूटने की चर्चाओं को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच मतभेद हो सकते है, पर मन भेद नहीं हैं। राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विजय सांपला बुधवार को पहले भाजपा मुख्यालय, फिर प्रेस क्लब में मीडिया से रूबरू हुए।

दोनों ही जगह वे राज्य सरकार पर हमले से बचते रहे। विवादित सवालों को उन्होंने हंसी में टाल दिया। सांपला ने कहा कि शिअद-भाजपा का गठबंधन विधानसभा और लोकसभा चुनाव में था। अब निकाय चुनाव भी इकट्ठे लड़ने जा रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भी गठबंधन तोड़ने का कोई संकेत नहीं है।

दोनों दलों में कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, पर गठबंधन को लेकर केंद्रीय नेतृत्व में कोई शंका नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि वह केंद्र में पंजाब के वकील बन कर काम करेंगे और इसे सूबे को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत दिलाने की कोशिश करेंगे। इस बारे में जल्द ही वह डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के साथ मीटिंग भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें