फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईडी प्रकरण में नरम पड़े विज, कहा जो सीएम कह रहे हैं वही सही

Sun, 12 Jan 2020 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर  उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
विज्ञापन
मनोहर लाल खट्टर और अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में सीआईडी पर अधिकार को लेकर चल रही खींचतान में आखिरकार गृहमंत्री अनिल विज के तेवर नरम दिख रहे हैं। शनिवार को जारी बयान में विज ने कहा कि इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जो कह रहे हैं, बिल्कुल ठीक कह रहे हैं। सीएम ही सुप्रीमो हैं, वे कोई भी विभाग अपने पास रख सकते हैं।

विज्ञापन


कई दिन से सीआईडी पर अधिकार को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गृहमंत्री अनिल विज आमने-सामने हैं। गृहमंत्री इस मसले पर अपना तर्क देते रहे हैं और सीएम अपनी बात रखते रहे हैं। सीएम भी कह चुके हैं कि सीआईडी विभाग को लेकर जो भी तकनीकी औपचारिकताएं हैं, उसे जल्द पूरा कर हमेशा के लिए इस विवाद को ही खत्म कर दिया जाएगा। इस संदर्भ में शनिवार को गृहमंत्री अनिल विज ने जारी बयान में कहा कि सूबे के मुखिया मनोहर लाल हैं और सीएम जो कह रहे हैं, वही सही है।

नशा कारोबारी छोड़ दें हरियाणा, नहीं तो होगा बुरा अंजाम
विज ने प्रदेश के नशा तस्करों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे प्रदेश छोड़कर चले जाएं। वरना उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और वो खुद इस संबंध में हर महीने बैठक भी ले रहे हैं। विज ने बताया कि अब जल्द प्रदेश में ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स का भी गठन किया जा रहा है। लेकिन तब तक अमिताभ ढिल्लों के अधीनस्थ एक स्पेशल टास्क फोर्स काम करेगी, जो सिर्फ नशे से जुड़े मामलो को ही देखेगी।
विज्ञापन


जिन्ना वाली आजादी चाहिए, तो जाएं पाकिस्तान, खुलवा देंगे बॉर्डर
शनिवार को विज ने ट्वीट कर कहा है कि जिन्हें जिन्ना वाली आजादी चाहिए, उनके लिए बॉर्डर खुलवा देंगे और ऐसे लोग पाकिस्तान चले जाएं, क्योंकि वहां जिन्ना वाली आजादी है। इसमें शोर मचाने की कोई जरूरत नहीं है। विज ने कहा कि छात्रों को छात्र राजनीति तक सीमित रहकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार राहुल व प्रियंका गांधी अपने राजनितिक फायदे के लिए छात्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं और ये लोग देश का माहौल भी खराब करके रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें