फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः मंत्री अनिल विज का बड़ा एलान, नाकारा अफसर वीआरएस के लिए रहें तैयार

Sat, 16 Nov 2019 09:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Anil vij
विज्ञापन

हरियाणा के नए होम मिनिस्टर ने महकमा संभालने के साथ ही विभाग के अधिकारियों को संदेश दे दिया है। उन्होंने साफ किया है कि नाकारा अधिकारी वीआरएस लेने के लिए तैयार रहे। यह बात उन्होंने पुलिस के संदर्भ में कही। विज के मुताबिक पुलिस को चुस्त-दुरुस्त करेंगे। पुलिस जनता का चेहरा होती है। ऐसे में पुलिस का दोस्ताना व्यवहार जरूरी है।

विज्ञापन


विज के मुताबिक पुलिस विभाग उसी तरीके से चलेगा, जैसे पिछले कार्यकाल में हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग चला है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के बाद ही उन्हें सरकार ने गृह विभाग सुधार के लिए सौंपा है। हरियाणा सचिवालय के अपने नए कार्यालय में उन्होंने कहा कि मेरा काम करने का तरीका अलग है। 

उसी तरह से काम करूंगा और जनता को भी मेरे काम करने का तरीका पंसद है। अब मेरी उम्र भी नहीं रही कि मैं अपना तौर तरीका बदलने की कोशिश करूं। पुलिस को इतना मुस्तैद कर दूंगा कि पुलिस कर्मचारी हर समय वर्दी में तैयार रहेंगे। यहां तक कि रात में भी मुस्तैद रहेंगे। मैं किसी भी समय कहीं भी छापा मार सकता हूं।
विज्ञापन


विज ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पुलिस काम नहीं करती, काम करने वालों को सम्मान भी मिलेगा, लेकिन नाकारा अफसरों को समझाने का तरीका मुझे मालूम है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग भी अनिल विज के पास है। उन्होंने कहा कि निकाय विभाग में भ्रष्टाचार का पूरी तरह से खात्मा किया जाएगा।

पहले सिर्फ टीका था अब लट्ठ भी मिला
सचिवालय में दिन भर यह चर्चा रही कि स्वास्थ्य विभाग विज के पास होता था। इस बार लाठी भी मिल गई। चर्चा थी कि पहले सिर्फ टीका लगा कर इलाज हो जाता था। इस बार लट्ठ भी हाथ में आ गया है। पत्रकारों ने विज के सामने भी यह बात उठाई, तो उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंट तो मुझे रात को पता चल गया था, लेकिन लोग यह मतलब निकालेंगे यह नहीं पता था। 

खेमका ने कहा ओएसडी लगाओ 
अनिल विज के साथ कई विभागों में काम कर चुके वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका भी विज से मिलने पहुंचे। उन्होंने सलाह दी कि पुलिस विभाग से एक ओएसडी तैनात करवाने के आदेश आज ही कर दीजिए। जिस पर विज ने कहा कि सोमवार से सारी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

केजरीवाल पर निशाना साधा
पराली के मुददे पर एक बार फिर से अनिल विज ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक साल में सिर्फ 18 दिन दिल्ली प्रदूषण मुक्त रहता है। केजरीवाल यह बताए कि साल भर हरियाणा पंजाब से प्रदूषण आता है क्या। विज ने कहा कि केजरीवाल को हर मुददे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें