भारत व श्रीलंका के बीच चार मार्च से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम में होने वाले टेस्ट मैच के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा बेहद पुख्ता होगी। कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी। वहीं, मैच में आने वाले दर्शकों को कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। यह आदेश डीसी मोहाली ईशा कालिया ने क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों दिया। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की।
जानकारी के मुताबिक पीसीए में चार मार्च से भारत और श्रीलंका के बीच होने वाला टेस्ट मैच काफी अहम है, क्योंकि यह मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच है। मैच को यादगर बनाने के लिए पीसीए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। यही वजह है कि पीसीए को जोड़ने वाली सड़कों पर विराट कोहली के होर्डिंग लगाए गए हैं। इसके अलावा उस पल को संजोने की भी खास तैयारी है।
डीसी ईशा कालिया ने कहा कि क्रिकेट भारत के लोगों का मनपसंद खेल है। टेस्ट मैच देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने पीसीए को सभी गेटों से दर्शकों को प्रवेश देने का निर्देश दिया। साथ ही दर्शक निर्धारित दूरी के साथ स्टेडियम में दाखिल होने चाहिए। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा। उन्होंने दर्शकों से भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक कोरोना टीकाकरण की दोनों खुराक नहीं ली, वह दूसरा टीकाकरण भी करा लें।
बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार और कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप पीसीए स्टेडियम मोहाली में होने वाले भारत-श्रीलंका के बीच 4 से 8 मार्च तक होने वाले टेस्ट मैच को क्रिकेट प्रशंसक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ देख सकेंगे। पीसीए के प्रेसिडेंट पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने कहा कि टिकटों की बिक्री पेटीएम पर ऑनलाइन होगी। बोर्ड ने प्रशंसकों को मैदान में आने की इजाजत दे दी है। वहीं इस दिन विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होने के चलते उन्हें केक के साथ मोमेंटो भी दिया जाएगा।
50 फीसदी दर्शक देख सकेंगे मैच
बीसीसीआई के निर्देश के अनुसार और कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुरूप पीसीए स्टेडियम मोहाली में भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच क्रिकेट प्रशंसक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ देख सकेंगे। पीसीए प्रेसिडेंट पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने कहा कि टिकटों की बिक्री पेटीएम पर ऑनलाइन होगी। बोर्ड ने प्रशंसकों को मैदान में आने की इजाजत दे दी है। वहीं इस दिन विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होने के चलते उन्हें केक के साथ मोमेंटो भी दिया जाएगा।