आर्ट गैलरी सेक्टर-10 में कलाकार अनु सिंह अपनी पेंटिंग्स दिखाते हुए।
चंडीगढ़। ट्राइसिटी की सबसे अधिक प्रतीक्षा में रहने वाली कला प्रदर्शनियों में से एक एलिसियन-2 की शुरुआत बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में शुरू हुई। प्रदर्शनी 23 मार्च से 28 मार्च तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।
शहर की कलाकार अनु सिंह की कलाकृतियों का यह 13वां संस्करण है। प्रदर्शनी मे रखी पेंटिंग्स में प्रकृति के खूबसूरत नजारों को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में अनु की बनाई 50 से अधिक पेंटिंग्स का रखा गया है। इनमें इन्होंने कुदरत के बेहतरीन दृश्यों पर काम किया है। इस बारे में कलाकर अनु सिंह ने बताया कि प्रकृति के खूबसूरत नजारे मेरे लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहते हैं। मुझे प्रकृति से भी काफी लगाव है, इसलिए मेरी सभी पेंटिंग्स में प्रकृति के नजारे देखने को मिलते हैं। मेरी प्रदर्शनी में रखी पेंटिंग्स में डार्क वुड्स से लेकर खिली हुई वसंत तक शामिल हैं।
साइकोलॉजी काउंसलर से कलाकार बनी
अनु सिंहअमेरिकन साइकोलॉजी एसोसिएशन की सदस्य हैं। अपने पेशे केसाथ इनमें हमेशा से एक कलाकार बनने की इच्छा थी। अनु ने बताया कि उन्होंने अपनी इच्छा परिवार और करीबी मित्रों को बताई। परिवार और दोस्तों के पूरे समर्थन मिलने के बाद ही कला के क्षेत्र में प्रवेश किया।