लोकसभा चुनावों को बढ़िया तरीके से कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उम्मीदवारों व राजनीतिक पाटियों की तरफ से किए जा रहे खर्चे पर पूरी निगाह रखी जा रही है।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए गए चुनाव खर्चा निगरानी अधिकारी केके प्रसाद्व द्वारा बुलाई मीटिंग में दी।
मीटिंग में नोडल अफसर व खर्चा निगरानी कमेटियों के मेंबर भी हाजिर रहे। खर्च आर्ब्जबर केके प्रसाद ने गठित टीमों के इंजार्च व नोडल अफसरों को आपसी तालमेल के साथ काम करने की हिदायत दी।
उन्होंने खर्च निगरानी टीमों को अपनी रिपोर्ट रोजाना भेजने के साथ ही उम्मीदवारों व राजनीतिक पार्टियों की तरफ किए जाने वाले खर्च पर पूरी निगाह रखने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि मीटिंगों व रैलियों की वीडियोग्राफी बढ़िया तरीके से कराई जाए। विशेषकर उड़न दस्ते, वीडियो निगरान व स्टैटिक निगरान टीमों के इंचार्जों को कहा कि इन टीमों की ड्यूटी बड़ी जिम्मेदारी वाली है।
टीमों को पूरी चौकसी से काम करने की जरूरत है। परंतु बे-वजह किसी को तंग न किया। चैकिंग दौरान नरमी के साथ पेश आए।
मोबाइल पर भी दे पाएंगे जानकारी
केके प्रसाद ने कहा कि चुनाव खर्चे संबंधी जानकारी उनके मोबाइल नंबर 8968432368 पर भी दी जा सकती है। इसके अलावा कोई अन्य सूचना भी दी जा सकती है। साथ ही फैक्स नंबर 01881-220453, फोन नंबर 01881-220459 व ईमेल expobserverrupnagar@yahoo.com पर भी जानकारी दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन देने के लिए पहले मंजूरी लेनी होगी। इसके लिए जिला स्तर पर एमसीएमसी का गठन किया गया है।