फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Security Breach: सीएम चरणजीत चन्नी ने मोदी के लिए किया अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल, वीडियो वायरल 

Sat, 08 Jan 2022 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब को गलत तरीके से बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। वह उनसे पंजाब को बदनाम न करने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वह पंजाब के सीएम हैं, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी और कोई लाठी या बल प्रयोग नहीं किया जाएगा, बल्कि बातचीत से राजी किया जाएगा। 
विज्ञापन
सीएम चरणजीत चन्नी। - फोटो : twitter @CHARANJITCHANNI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली के दौरान हुई सुरक्षा चूक के मामले में पंजाब की पूरी कैबिनेट बचाव की मुद्रा में है। सीएम चरणजीत चन्नी खुद इस पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। हालांकि अब इस मामले में स्पष्टीकरण देते सीएम चन्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे पीएम मोदी के लिए तू और तुसी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

टांडा रैली का है वीडियो

वायरल वीडियो टांडा में हुई रैली का है। इसमें सीएम चन्नी लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि बठिंडा एयरपोर्ट पर हमारे वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को कहा कि चन्नी जी को बोल देना कि मैं जान बचाकर आ गया। ओ यार, कोई खतरा तैनू होया नी, तुसी ऐने जिम्मेवारी पोस्ट दे बंदे हो... तुहाडे नेडे बंदा नी कोई आया, कोई नारा नी वजया, कोई डला नहीं चलया, कोई गोली नहीं चल्ली... केडी जान वचाके आगे जी तुसी.. मैं इस गल्ल ते हैरान हां।

सरदार पटेल के शब्दों से भी वार

वहीं उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर के साथ एक ट्वीट भी किया कि जिसे कर्त्तव्य से ज्यादा जान की फ़िक्र हो, उसे भारत जैसे देश में बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए। इसे भी पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले से जोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन

 

भाजपा पर मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश करने का आरोप

चन्नी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार की फिरोजपुर की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं और अपनी जान का खतरा बताकर राज्य की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदर्शनकारी उनसे एक किलोमीटर से अधिक की दूरी पर थे तो पीएम की जान को खतरा कैसे हो सकता है। जहां पीएम का काफिला रुका, वहां एक नारा भी नहीं लगा, न ही कोई पत्थर उछाला गया और न कोई उनके पास पहुंचा तो उनकी जान को खतरा कैसे हो गया। 

किसानों पर बल प्रयोग नहीं कर सकते

चन्नी ने कहा कि अगर उनकी पुलिस ने बुधवार को फिरोजपुर में पीएम के काफिले के सामने सड़क पर धरना देने आए किसानों पर बल प्रयोग किया होता तो बरगाड़ी जैसी एक और घटना हो जाती, तब बादलों और हमारे बीच कोई अंतर नहीं रह जाता। जब समझा-बुझाकर और आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को हटाया जा सकता है, तो केंद्र हमसे बल प्रयोग की उम्मीद क्यों करता है? 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें