फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अभिनेता सोनू सूद से स्टेट आइकॉन पंजाब का दर्जा वापस, एक साल पहले हुई थी नियुक्ति

Sat, 08 Jan 2022 09:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फिल्म अभिनेता सोनू सूद के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। उनकी बहन मालविका पंजाब चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार है। कोरोना काल में लोगों की मदद कर चर्चा में आए सोनू पंजाब में कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। 
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय रह गया है। चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया है। सोनू सूद को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक साल पहले पंजाब का आइकॉन बनाया गया था। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया।

बहन मालविका लड़ेंगी चुनाव

अभिनेता और परोपकारी सोनू सूद ने पिछले नवंबर में कहा था कि उनकी बहन मालविका राजनीति में शामिल हो रही हैं, लेकिन उनकी खुद के लिए ऐसी कोई योजना नहीं है। पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखने वाले सूद पिछले साल कोविड लॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए राष्ट्रीय सुर्खियों में आए थे। 

जल्द कोई पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं सोनू

कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सोनू सूद की मुलाकात के बाद से ही उनके राजनीति में उतरने के कयास लगाए जा रहे थे। इसके बाद सोनू सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि उनकी बहन मालविका और उनका परिवार अगले कुछ दिनों में चुनाव की रणनीति के साथ-साथ पार्टी का एलान करेंगे। आने वाले दिनों में सोनू सूद अपनी पार्टी का एलान कर देंगे उनकी बहन मालविका पहले ही पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान कर चुकी हैं। बीते माह सोनू सूद ने पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी। इससे पहले एक निजी इंटरव्यू में सोनू सूद ने खुलासा किया था कि उन्हें दो पार्टियों की तरफ से राज्यसभा की सीट ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें