फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, विक्की डोनर फेम यामी गौतम से

Tue, 06 May 2014 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्की डोनर फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी यामी गौतम फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैड आर्ट्स पहुंची। इस दौरान जहां वह संस्थान में एक्टिंग के गुर सीख रहे स्टूडेंट्स से रूबरू हुई। वहीं, उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर से जुड़े कई राज भी शेयर किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के शुरू में यामी ने मैड आर्ट्स के नए मस्कट फिल्मी कीड़ा का विमोचन किया। वहीं, इस मौके बताया कि इसका लोगो मैड आर्ट्स के सीईओ जसराज भट्टी ने तैयार किया है। पत्रकारों से बातचीत में यामी ने बताया कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं।

उन्हें पता ही नहीं चला कि कब उनके अंदर फिल्मी कीड़ा जा गया। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि आजकल महिलाओं से जुडे़ विषयों पर फिल्में बन रही है। ऐसे में वह कौन से विषय पर फिल्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सब चीजों की अपनी जरूरत है, लेकिन वह अच्छी स्टोरी व अपनी भूमिका पर उनका ध्यान रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि मैड आर्ट्स केवल एक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट नहीं है। बल्कि एक प्रोडक्शन हाउस भी है। साथ ही यहां अच्छी लोकेशन भी है। जहां पर कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। वहीं, इस मौके सविता भट्टी ने कहा की यामी के संस्थान में आने से स्टूडेंट्स को काफी कुछ नया सीखने को मिला है।

वहीं, उन्होंने कहा कि यामी की सफलता अन्य लोगों के लिए सबक है। हार्ड वर्क और डैडीकेशन से बिना किसी गॉड फॉदर से वह सफलता की राह पर चढ़ रही है। उन्होंने कहा भविष्य में भी संस्थान में हस्तियों को बुलाएगा। वहीं, कार्यक्रम में जसराज भट्टी और सुरीली सिंह ने भी अपने तजुर्बे शेयर किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें