फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर पर वेरका बूथ बंद

Fri, 01 Aug 2014 01:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सेक्टर-19 परिसर में बिना इजाजत के वेरका बूथ पिछले कई सालों से चल रहा था, जिसके संबंध में डीपीआई ने जिला शिक्षा अधिकारी को फटकार लगा कर इसे तुरंत बद करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इस संबंध में डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन-1 चंचल सिंह ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में नोटिस जारी किया था।

इसे गंभीरता से लेते हुए ‘अमर उजाला’ ने 31 जुलाई के अंक में ‘जिला शिक्षा अधिकारी के नाक के नीचे चल रहा है बिना इजाजत के वेरका बूथ’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और कुछ घंटों के बाद बूथ बंद कर दिया गया।

पूरे दिन डीईओ कार्यालय में रही हलचल
जिला शिक्षा अधिकारी राम कुमार शर्मा वीरवार दोपहर तक अपना काम छोड़ कर कर्मचारी से इस पूछताछ में लगे रहे कि यह खबर कैसे लीक हुई है। सूत्रों की मानने तो डीईओ ने कार्यालय के हर एक कर्मचारी को बुलाकर इस संबंध में पूछा। कार्यालय में यह बूथ 2009 से बिमला देवी के नाम पर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें