फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter War: ट्विटर पर भिड़े दिल्ली-हरियाणा के सीएम, 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' पर चले शब्दों के तीर

Mon, 06 Nov 2023 11:09 AM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के सीएम ने चार नवंबर को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने 60 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों के लिए 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' बनाई है। इस पर केजरीवाल ने तंज कसा कि खट्टर साहिब, अगर इसके कार्यान्वन में कोई तकलीफ आए तो पूछ लीजिएगा, हरियाणा वासियों की मदद करने में हमें बड़ी खुशी होगी।
विज्ञापन
मनोहर लाल और अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को ट्विटर पर भिड़ गए। मामला मनोहर लाल के चार नवंबर को किए एक ट्वीट से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के सीएम ने चार नवंबर को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने 60 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों के लिए 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' बनाई है। सरकार अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, अमृतसर, पटना साहिब आदि तीर्थ स्थानों के लिए रेलवे यात्रा मुफ्त में करवाएगी। निश्चित रूप से आपको इस योजना का लाभ उठाना चाहिए।

विज्ञापन




इस ट्वीट को रिट्वीट कर केजरीवाल ने टिप्पणी की। केजरीवाल ने लिखा-मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पूरे देश में अभी तक केवल दिल्ली में चल रही थी। पहली बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने चलाई। इस योजना के तहत हम दिल्ली के 75,000 से ज्यादा बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवा चुके हैं। हमें खुशी है कि बीजेपी हमारी सरकार से सीखकर काम करने की कोशिश कर रही है। खट्टर साहिब, अगर इसके कार्यान्वन में कोई तकलीफ आए तो पूछ लीजिएगा, हरियाणा वासियों की मदद करने में हमें बड़ी खुशी होगी।



इस पर मनोहर लाल ने तंज कसते हुए ट्वीट किया-म्हारा धाकड़ हरियाणा हर योजना के कार्यान्वयन में पूरी तरह सक्षम है। दिल्ली में प्रदूषण की जिम्मेदारी लेते हुए नागरिकों की रक्षा कीजिए। इस संकट के समय में दिल्ली छोड़कर दूसरे राज्यों में घूमकर चुनाव प्रचार करना आपकी गैर जिम्मेदारी का परिचायक है। अगर दिल्ली का शासन चलाने में कोई तकलीफ आए तो पूछ लीजिएगा, आप की मदद करने में हमें भी बड़ी खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें