व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव
- फोटो : file
व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार को दो व्यापारियों ने नामांकन दाखिल किया। जिनमे कैलाश जैन और सतबीर गर्ग ने नामाकंन दाखिल किया जबकि चरणजीव गुट ने बुधवार को अपने उम्मीदवार का नामांकन भरने की घोषणा की है। चरणजीव गुट की ओर से अनिल वोहरा नामांकन दाखिल कर रहे हैं।
नामांकन वापस लेने का समय बुधवार शाम को ही है। ऐसे में वीरवार से व्यापार मंडल के चुनाव के लिए प्रचार और तेज हो जाएगा। 17 अप्रैल को व्यापार मंडल के चुनाव होने हैं इस बार व्यापार मंडल के चुनाव में चरणजीव और साहनी गुट दोनो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। साहनी गुट की ओर से कैलाश जैन मैदान में है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद का कार्यकाल दो साल का होता है। चुनाव के बाद कार्यकारिणी को गठन करने का अधिकार व्यापार मंडल के अध्यक्ष को ही होता है। इस समय व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरणजीव सिंह है।