फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत से चार रुपये किलो खरीदा घीया कैथल में 30 रुपये किलो

Mon, 29 Sep 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सब्जियाें की लगातार आसमान की ओर जा रहे हैं। नवरात्रों में लगातार बढ़ती जा रही कीमतें श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। पानीपत से घीया चार रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाता है। वह कैथल पहुंचने पर 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन


इस साल मानसून लेट होने से सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है और रही सही कसर देर से हुई बरसात ने निकाल दी। जो सब्जियां बची हुई हैं वे भी खराब होने से अब बाहर मंगवानी पड़ रही हैं।

करेला और कड़वा, तड़का हुआ महंगा
मंडी में घीया 15 दिन पहले 20 रुपये था। जोकि अब 30-35 रुपये बिक रहा है। आलू के दामों में तो खासी वृद्धि हुई और यह 30 से 40 रुपये बिक रहा है। पंद्रह दिन पहले आलू 20 रुपये प्रति किलो था। इसके अलावा प्याज के दाम भी लोगों को खूब रुला रहे हैं और अब चालीस के पार पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


करेला पहले अधिक कड़वा हो गया है और अब 40 रुपये किलो तक बिक रहा है। टमाटर 40 रुपये किलो बिक रहे हैं। सब्जी विक्रेता रवि कुमार ने बताया कि पानीपत में जो घीया चार रुपये प्रति किलो खरीदा जाता है, वह यहां तक पहुंचते-पहुंचते 30 रुपये प्रति किलो हो जाता है।

नवरात्र में बढ़े हैं दाम
सब्जी खरीदने आए सुभाष कुमार व संजय ने बताया कि सब्जियाें के दामाें में दो चार दिनाें में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। पिछले सप्ताह रेट कम थे, लेकिन इस सप्ताह बढ़े सब्जी दामाें ने घर का सारा बजट बिगाड़ कर रख दिया है। नवरात्र में सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई है।

लोगों का कहना है कि मां भगवती के पावन नवरात्र उत्सव को लोग उत्साह के साथ मनाते हैं। लेकिन इस उत्सव में सब्जियों एवं फलों के दामों में इतनी वृद्धि होती है, इस पर कोई नियंत्रण नहीं है। सरकार को चाहिए कि इस ओर ध्यान दें।  

पूरे क्षेत्र में कीमतों पर असर
एक आढ़ती ने कहा कि दाम पीछे से बढ़कर आ रहे हैं। मजबूरन उन्हें भी आगे इन्हीं दामों के अनुसार सब्जियां बेचनी पड़ती हैं। मार्केट कमेटी सचिव राहुल यादव का कहना है कि नवरात्र में सब्जी एवं फलों की मांग में बढ़ोतरी होती है। जिस कारण पूरे क्षेत्र में ही कीमतों पर असर पड़ता है। इस समय सब्जियां बाहर से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें