फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने देर रात पावर हाउस घेरा

Mon, 29 Sep 2014 12:11 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली के अघोषित कट से परेशान होकर ग्रामीणों ने देर रात करीब एक घंटे तक पावर हाउस पर बवाल काटा।
विज्ञापन


बिजली न मिलने से बेहाल ग्रामीणों ने शनिवार देर रात को भौर सैयदां पावर हाउस पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली निगम को भी जमकर कोसा।

गौरतलब है कि गांव लोहार माजरा, खिदरपुरा, कमौदा, गढ़ी रोड़ान, गढ़ी सिंगा में पिछले काफी दिनों से बिजली की परेशानी से ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है। आखिरकार परेशान ग्रामीणों ने देर रात भौर सैयदां पावर हाउस को घेर लिया और खूब बवाल मचाया।

सरपंच साहब सिंह, ग्रामीण लाल चंद, शीशपाल, सुखदेव, बलदेव, लाड्डी ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से उपरोक्त गांवों में बिजली गुल रहने की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


दिन में पंखे नहीं चलते और रात को रोशनी के लिए लाइट न होने से अंधेरा छाया हुआ है। जब बिजली निगम के कर्मचारियों से बिजली के अघोषित कटों के बारे में जानकारी ली जाती है तो उनकी ओर से कोई भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता।

यहां तक की बिजली शिकायत केंद्र के नंबरों पर संपर्क किए जाने के दौरान वहां से भी कोई जानकारी मिलता तो दूर, इन नंबरों पर कॉल रिसीव नहीं की जाती।

जब दफ्तर में पहुंच कर निगम के स्टाफ से जानकारी मांगी जाती है तो ये एक-दूसरे की ड्यूटी की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय निगम जिन कर्मचारियों की ड्यूटी पर तैनात करता है, वे ड्यूटी पर नहीं मिलते। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर दिन के समय बिजली सप्लाई में कोई दिक्कत आती है तो कर्मचारी इसे दिन में ठीक नहीं करते, जिसके चलते ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली व्यवस्था दुरुस्त की जाए। वहीं कनिष्ठ अभियंता पवन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा।

इंटर्नल फाल्ट था, सप्लाई सुचारू की : एसडीओ
एसडीओ दलबीर सिंह ने बताया कि इंटर्नल फाल्ट था, जिसे ठीक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दिक्कत जरूर हुई है। लेकिन फॉल्ट को अब ठीक कर दिया गया है। एसडीओ के अनुसार समस्या का हल कर बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें