फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जीमंडी के अच्छे दिन, सारे भाव जमीन पर

Thu, 22 May 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी में तो अच्छे दिन आ गए हैं। मंडी पहुंचते ही ग्राहक के कानों में जो आवाजें पड़ती हैं, उससे चेहरा खिल जाता है। टमाटर पांच रुपये किलो है। तीन साल बाद ऐसा हुआ है। अन्य सब्जियों के दाम भी काफी नीचे आ गए हैं। मंडी के व्यापारी खुद मानते हैं कि आमतौर पर टमाटर दस रुपये से नीचे नहीं आता।
विज्ञापन


इस बार तो हाल यह है कि मंगलवार को रिटले में भी पांच रुपये किलो तक बिका। पांच दिन पहले यही टमाटर 15 रुपये किलो था।

अकेला टमाटर ही नहीं भिंडी, मटर, प्याज, शिमला मिर्च, खीरा, घीया, बैंगन सबके दाम जमीन पर आ गए हैं। घिया और खीरा भी दस रुपये में डेढ़ किलो तक रिटेल में बिके हैं। दूसरी ओर आलू अपनी अकड़ बरकरार रखे हुए है। होल सेल में भले ही 9 से 14 रुपये किलो है मगर रिटेल में यह 20 रुपये किलो पर डटा है।
विज्ञापन


होल सेल में सब्जियों के दाम
आलू---------9 से 14 रुपये
प्याज---------9 से 12 रुपये
मटर----------15 से 25 रुपये
फूलगोभी------10 से 12 रुपये
शिमला मिर्च----5 से 10 रुपये
बैंगन----------5 से 10 रुपये
खीरा----------6 से 12 रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें