JEE Main Topper 2024: चंडीगढ़ सेक्टर 32 के रहने वाले वेदांत सैनी ने जेईई मेंस परीक्षा में ऑल इंडिया 26 रैंक हासिल कर ट्राइसिटी में टॉप किया है। वेदांत को 100 पर्सेंटाइल मिला है।
विज्ञापन
वेदांत ने बताया कि वे निरंतर पढ़ाई करते हैं। पिछला सिलेबस इकट्ठा न हो तो चीजें आसान हो जाती है। सेक्टर 27 स्थित भवन विद्यालय से पासआउट वेदांत के पिता पीजीआई और मां जीएमसीएच-32 में डॉक्टर हैं। वेदांत ने बताया पढ़ाई के साथ वह खेल-कूद भी करते थे। 11वीं तक दोस्तों संग बास्केटबॉल खेलते थे और ज्यादा समय न मिलने पर दौड़ लगाते थे।