फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही पर वीसी सख्त, कहा- इमरजेंसी में चिकित्सक की ड्यूटी लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदारों की ओर से बरती जा रही लापरवाही को लेकर वीसी प्रो. राजकुमार सख्त हो गए हैं। उन्होंने जिम्मेदारों से जवाब मांगा है। साथ ही कड़े निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी में डॉक्टर की तैनाती की जाए ताकि यहां के लोगों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए दूर न दौड़ना पड़े।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र की ओर से कई दिनों से लापरवाही बरती जा रही है। अमर उजाला ने कई बार प्रकाशित किया। सोमवार को एक कर्मचारी के पिता की तबीयत खराब हो गई थी, लेकिन चिकित्सक नहीं मिले। इस समस्या को भी अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस मामले को वीसी प्रो. राजकुमार ने गंभीरता से लिया और इसे लापरवाही बताया।
उन्होंने पीयू प्रशासन के अधिकारियों की ली बैठक में इस प्रकरण को उठाया। कहा कि पीयू के कर्मचारियों व शिक्षकों का स्वास्थ्य इसी केंद्र के हवाले है। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधा दी जानी चाहिए। इस पर स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि स्टाफ की उनके यहां कमी है। वीसी ने कहा कि समस्या यह भी जायज है लेकिन एक चिकित्सक की तैनाती की जानी चाहिए। इस पर पूरी तरह गौर किया जाए और लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें