फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के लाइसेंस का प्रकरण पहुंचा वीसी के पास, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दुकानों के लाइसेंस का प्रकरण वीसी के पास पहुंच गया है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वहीं दूसरी ओर छात्र संगठनों के पास भी यह मामला पहुंचा है। वह भी दो-तीन दिन में दुकान संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं। इस प्रकरण को अमर उजाला ने उजागर किया तो उच्च अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया, लेकिन पीयू का एस्टेट विभाग अभी भी सो रहा है। बता दें पीयू की मार्केट में आवंटित दुकानों के लाइसेंस के नाम पर खेल चल रहा है। आरोप है कि पीयू का एस्टेट विभाग इसमें मिला हुआ है।
विज्ञापन

पीयू की सेक्टर 14 स्थित मार्केट में 50 से अधिक दुकानें हैं। हर साल पीयू को करोड़ों रुपये किराया मिलना चाहिए, लेकिन पीयू के ही लोगों के खेल के चलते ऐसा नहीं हो रहा है। दुकानों के लाइसेंस जनरल स्टोर के नाम से खुले हैं जबकि वहां सब्जी, रोटी, पास्ता, ब्रेड से लेकर अन्य चीजें महंगे दामों में बेची जा रही हैं। एस्टेट विभाग के एक कर्मचारी व दो दुकान संचालकों का एक वीडियो भी शिकायती पत्र के साथ दिया गया है। एसबीआई बैंक के नीचे व आसपास संचालित दो से तीन दुकानों पर गंभीर आरोप हैं। सूत्रों का कहना है कि वीसी प्रो. राजकुमार ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। दो से चार दिन में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। एस्टेट विभाग को लाइसेंस देने के बाद मौके पर जाकर देखना चाहिए कि लाइसेंस में आवंटित चीजें ही बेची जा रही हैं या कुछ अन्य सामान। सूत्रों का कहना है कि इस विभाग के कुछ लोग ही उन्हीं दुकानों पर जाकर खाना या अन्य खाद्य पदार्थ खाते हैं। इसका भी एक वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाया है जो पीयू के उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। इस बारे में रजिस्ट्रार विक्रम नैयर से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें