फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल नन रेप केसः वेटिकन ने बिशप फ्रैंको मुलक्कल को पद से हटाया, पुलिस ने की पूछताछ

Thu, 20 Sep 2018 07:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केरल की नन से रेप के आरोपी जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल को वेटिकन ने गुरूवार को उनके पद से हटा दिया। फ्रैंको मुलक्कल पर कानून का शिकंजा कसता देखकर यह फैसला लिया गया है। देश भर में नन रेप कांड की जबरदस्त आलोचना हो रही थी। वहीं केरल पुलिस ने गुरूवार को बिशप फ्रैंकों से लगातार पूछताछ की। 

विज्ञापन


फ्रैंको मुलक्कल ने वेटिकन से अपने पद की जिम्मेदारियों से मुक्त होने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने पोप फ्रांसिस को पत्र लिखकर कुछ वक्त के लिए पद छोड़ने की इजाजत मांगी थी, इसके पीछे उन्होंने केस का हवाला दिया था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि अपने खिलाफ कुछ आरोपों के चलते वह पुलिस केस पर ध्यान देने के लिए पद छोड़ना चाहते हैं। 

बिशप फ्रैंको मुलक्कल 2014 से 2016 के बीच एक नन के साथ बलात्कार और यौन शोषण के आरोपी हैं। इससे पहले बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने एक सर्कुलर जारी करके प्रशासनिक दायित्व दूसरे पादरी को सौंप दिया था। मुलक्कल की गिरफ्तारी की मांग गुरूवार को 13वें दिन भी जारी रही। अनशन कर रही पीड़िता की एक बहन को हालत बिगड़ने पर बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


 बिशप ने अग्रिम जमानत के लिए मंगलवार को केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि 25 सितंबर से पहले पादरी के गिरफ्तार होने की संभावना नहीं है। उसी दिन उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। हालांकि उनकी गिरफ्तारी में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें