फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की सर्दी में वरुण-कियारा का रोमांस, सुखना लेक किनारे दिखी केमिस्ट्री

Tue, 29 Dec 2020 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सुखना लेक पर शूटिंग करते वरुण धवन और कियारा आडवाणी। - फोटो : करुण शर्मा
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिन से हिंदी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग चल रही थी। सोमवार को अंतिम दिन सुखना लेक पर शूटिंग की गई। लेक के पैदल पथ और उसके आसपास अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी के शॉट लिए गए। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। 

विज्ञापन


जुग जुग जियो फिल्म की यूनिट सुबह ही सुखना लेक पर पहुंच गई थी। शूटिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चली। चंडीगढ़ में फिल्म की शूटिंग का यह आखिरी दिन था। वरुण धवन, कियारा अडवाणी के अलावा फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह भी शामिल हैं। सभी कलाकार देर शाम मुंबई के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


पटियाला में भी हुई शूटिंग 
इस फिल्म की शूटिंग पिछले पांच दिन से पटियाला में चल रही थी। इसके बाद पूरा यूनिट रविवार को ही चंडीगढ़ पहुंचा था। यहां पर फिल्म का कुछ हिस्सा लेक पर फिल्माया जाना था। पिछले महीने भी फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग चंडीगढ़ और इसके आसपास की गई थी। इस दौरान वरुण धवन और नीतू कपूर कोरोना की चपेट में आ गए थे। इसके चलते फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी और पूरा यूनिट मुंबई रवाना हो गया था। खबरें फिल्म के अभिनेता अनिल कपूर के भी संक्रमित होने की आई थीं लेकिन उन खबरों को अनिल कपूर ने झूठा करार दिया। तब से ही इस फिल्म की शूटिंग बंद थी। 
विज्ञापन


फिल्म 'जुग जुग जियो' को निर्देशित करने वाले राज मेहता भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।  'जुग जुग जियो' एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें वरुण धवन और कियारा आडवाणी एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आने वाले हैं। नीतू सिंह और अनिल कपूर भी पहली बार इस फिल्म में एक रोमांटिक जोड़ी के रूप में ही नजर आएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें