हाई प्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला पूछताछ के लिए सेक्टर 26 थाने पहुंच गया है। विकास दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस स्टेशन में पहुंचा, जहां उसे पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया। विकास बराला के खिलाफ अपहरण की कोशिश की धाराएं जोड़ी गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, वह सरेंडर कर सकता है। बता दें कि पुलिस ने समन जारी करके विकास बराला को 11 बजे पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था। साथ में उसके दोस्त आशीष को भी तलब किया गया। विकास ने पहले तो समन लेने से इंकार कर दिया था।
इसके बाद पुलिस ने पुलिस ने उसके सेक्टर-7 स्थित और उनके फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित घर के बाहर समन चस्पा कर दिए। आज सवेरे से सेक्टर 26 थाना छावनी में तब्दील है और पुलिस विकास के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन विकास दोपहरमें पहुंचा।
Chandigarh: Police summons Haryana BJP President's son Vikas Barala at 11 am today, in stalking case pic.twitter.com/tVtTESfAor
— ANI (@ANI) August 9, 2017
बता दें कि मामले में यूटी प्रशासन ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में अब तक मामले की जांच का ब्यौरा दिया गया है और कहा गया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो एसआईटी भी बनाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर वर्णिका से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।