फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वंश को सीसीपीसीआर ने प्रशंसा प्रतीक देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बाल देखभाल संस्थान (सीसीआई) स्नेहालय फॉर बॉयज मलोया के निवासी वंश को चंडीगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग (सीसीपीसीआर) ने प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई दी। साथ ही वंश को प्रशंसा का प्रतीक प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सीसीपीसीआर की अध्यक्ष शिप्रा बंसल ने कहा कि यह चंडीगढ़ के लिए गर्व का क्षण है कि इस वर्ष पहली बार सीसीआई के किसी बच्चे को यह पुरस्कार मिला है। यह उपलब्धि प्रशासक के सहयोग, सभी प्रशासनिक विभागों और सीसीआई के संबंधित रेजिडेंट मैनेजर के सामूहिक प्रयासों से संभव हुई है, जिन्होंने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वंश 2022 से संबंधित सीसीआई में रह रहा है और एक बहुत ही प्रतिभाशाली बालक है। उसे यह पुरस्कार समाज सेवा श्रेणी में मिला है। शिप्रा बंसल ने कहा कि यह पुरस्कार केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं है, यह दृढ़ता की भावना की जीत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें