फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: केंद्रीय खेल मंत्री से मिले गौरववीर सोहल, खेल सुविधाओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में खेल गतिविधियों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर पीयू प्रेजिडेंट गौरववीर सोहल ने केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान पीयू के स्पोर्ट्स ट्रैक की प्रगति और विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि विश्वविद्यालय परिसर में खिलाड़ियों को उत्तम गुणवत्ता की खेल सुविधाएं और संस्थागत सहयोग मिलना बेहद जरूरी है, ताकि छात्रों की खेल प्रतिभा को सही दिशा मिल सके और एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित हो।
गौरववीर सोहल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने पीयू में खेलों के विकास को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया और छात्र खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कदमों पर सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मुलाकात को खेलों के क्षेत्र में पीयू के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें