फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ValentinesDay: फूलों और उपहारों से सजे हैं बाजार, कुछ यूं करें प्यार का इजहार

Tue, 14 Feb 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फूलों-उपहारों से सज गए बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैलेंटाइन-डे को लेकर बाजार गुलजार हो गया है। फूल वालों से लेकर विभिन्न गिफ्ट गैलरी की रौनक इस दौरान देखते ही बन रही है। बाजार में पांच रुपये लेकर हजारों रुपये तक के फूलों के गुलदस्ते उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही फूल वालों से लेकर गैलरियों में चहल पहल शुरू हो गई थी। शहर के बाजारों मार्केट में रौनक देखते ही बन रही थी। वहां पर पांच रुपये से लेकर बारह हजार रुपये तक के फूलों के बुके हैं।

इसके अलावा अन्य आकर्षक गिफ्ट आइटम थे। इस दौरान साहिल नाम के दुकानदार ने बताया कि उनके पास कई आर्डर आए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे से ही बुके पहुंचाने शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्यार का करें इजहार

प्यार का करें इजहार - फोटो : अमर उजाला
डिस्को के लिए ऑनलाइन बुकिंग
भले ही दिन भर फूलों की दुकानों में इक्का दुक्का लोग थे, शाम होते ही नजारा बिलकुल बदल गया था। काफी संख्या में युवा घरों से निकले। मंगलवार को डिस्को थेक में स्पेशल पार्टियां होंगी, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग हो रही है।

प्यार का करें इजहार
आप भी अगर किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो इस स्पेशल दिन से बेहतर कोई भी दिन आपके प्यार की शुरुआत के लिए नहीं सकता है। इस दिन आप जिसे प्यार करते हैं उसे तोहफे में लाल गुलाब देना बिल्कुल न भूलें। क्योंकि हर नए रिश्ते का आगाज खूबसूरत तोहफे के साथ करने का रिवाज वर्षों से है। लाल गुलाब प्यार और लगाव का प्रतीक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें