वेलेंटाइन डे पर सभी अपनों से प्यार का इजहार करते हैं और उनसे वह बातें जाहिर करते हैं जो वह पूरे साल में नहीं कह पाते। तो इस दिन का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। प्यार तो किसी भी रिश्ते से जाहिर किया जा सकता है।
चाहे वह मां बाप, दादा दादी, नाना नानी, दोस्त या रिश्तेदार ही क्यों न हो। या फिर पति पत्नी का आपस में प्रेम हो या फिर प्रेमी प्रेमिका का हो। ऐसे ही एक 86 वर्षीय बुजुर्ग एके उम्मत अपनी पत्नी 80 वर्षीय चंदरकांता के साथ 65 साल के विवाह के बाद भी उनको हर वेलेंटाइन-डे पर प्रपोज करते हैं।
सेक्टर 15 निवासी एके उम्मत पंजाब सिंचाई विभाग में चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हैं और उनके तीन बच्चें हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को पहला उपहार डायमंड नेक्लेस दिया था और जो भी वह उपहार एक दूसरे क ो देते हैं वह उसे संभाल कर रखते हैं।
बेटी के संग मनाएंगी वेलेंटाइन डे
सेक्टर 47 निवासी शिखा दिवान और अमित दिवान अपनी बेटी 4 वर्षीय पावनी दिवान के साथ मनाएंगे। उनके अनुसार यह दिन सिर्फ पति पत्नी और प्रेमियों के लिए नहीं बल्कि किसी भी रिश्ते के साथ मनाया जा सकता है। वह इस दिन अपनी बेटी के लिए ही उपहार खरीदते हैं। वह अपनी बेटी के साथ यह दिन 4 वर्ष से मनाते आ रहे हैं।
पहली शादी का पहला वेलेंटाइन
सेक्टर 27 निवासी अभिषेक और शिवानी का यह पहला वेलेंटाइन-डे है उन्होंने बताया कि वह इकट्ठे संवाद थियेटर ग्रुप के साथ थियेटर करते थे, जिसमें अभिषेक कृष्ण का और शिवानी राधा का किरदार अदा करती थी और घर वालों ने यही प्ले देखकर उनकी शादी तय कर दी। आज वेलेंटाइन पर वह शिमला में जाएंगे और वहां अपने प्यार का इजहार एक दूसरे से करेंगे।