फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएचए के पत्र पर यूटी का जवाब, ज्वाइन करना चाहते हैं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की पहली महिला ट्रैफिक व सिक्योरिटी एसएसपी मनीषा चौधरी हो सकती हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र पर यूटी प्रशासन ने अपना जवाब भेज दिया है। एमएचए ने पूछा था कि पैनल के अधिकारी यूटी ज्वाइन करना चाहते हैं या नहीं, इस पर चंडीगढ़ प्रशासन ने अफसरों से बातचीत कर जवाब भेज दिया है। चंडीगढ़ ने अपने जवाब में लिखा है कि पैनल में भेजे गए अधिकारी चंडीगढ़ ज्वाइन करना चाहते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2006 बैच के आईपीएस शशांक आनंद को 29 जुलाई को तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद चंडीगढ़ से रिलीव कर दिया गया था। वर्तमान में ट्रैफिक एसएसपी का चार्ज हेडक्वार्टर और क्राइम ब्रांच आईपीएस मनोज कुमार मीणा को दिया गया है। चंडीगढ़ में ट्रैफिक एसएसपी का पद हरियाणा कैडर के अधिकारी के लिए सुरक्षित रखा जाता है, इसलिए बीते दिनों हरियाणा सरकार की तरफ से तीन नाम भेजे गए थे, इनमें 2010 बैच के आईपीएस सुरेंदर पाल सिंह, 2011 बैच के आईपीएस वीरेंदर सिंह और मनीषा चौधरी शामिल थे। इन तीनों अफसरों में से यूटी प्रशासन ने मनीषा चौधरी का नाम फाइनल कर एमएचए को भेजा है। 2011 बैच की आईपीएस मनीषा चौधरी वर्तमान में पानीपत में सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस तैनात हैं। मनीषा चौधरी हिसार सहित कई जिलों में एसपी रह चुकी हैं। नाम भेजने के बाद ही एमएचए ने चंडीगढ़ को इन अधिकारियों की इच्छा पूछने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें