फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कथित स्कॉलरशिप घोटाले पर गरमाई सियासत, पटियाला में आम आदमी पार्टी का धरना

Thu, 27 Aug 2020 10:24 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
पटियाला के नाभा में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की कोठी आगे धरना देते आप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम के 63.91 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में फंसे सामाजिक न्याय मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को नाभा में मंत्री की कोठी के आगे धरना देकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से धर्मसोत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। धरने में आप नेता देव मान, जस्सी सोहियां वाला. वरिंदर बिट्टू, अमरीक सिंह बांगड़ समेत बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस मौके पर आप नेताओं ने कहा कि कैप्टन के जंगल राज में भ्रष्ट मंत्री गरीबों व अनुसूचित जाति के बच्चों की वजीफा राशि को भी हड़प रहे हैं। गरीब व अजा विरोधी मानसिकता रखने वाले साधु सिंह धर्मसोत को मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

नेताओं ने कहा कि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने 24 अगस्त को मंत्री धर्मसोत और उनके साथियों द्वारा गरीब अजा विद्यार्थियों के लिए आई वजीफा राशि में से 63.91 करोड़ रुपये हड़पने के बारे में जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव विनी महाजन को सौंप दी थी लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद सरकार ने कार्रवाई नहीं की और चुप्पी साधे बैठी है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सीएम ने धर्मसोत को मंत्रिमंडल से निकालकर गिरफ्तार न करवाया तो आप का यह संघर्ष नाभा से पटियाला मोती महल होता हुआ कैप्टन के सिसवां स्थित फार्म हाउस तक जाएगा।

देखें वीडियो: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें