फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओपी बिना नहीं खुल पाएंगे यूटी के सरकारी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) को यूटी के सरकारी कार्यालयों में भी जरूरी कर दिया गया है। साथ ही कार्यालयों को खोलने के लिए इसे जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश प्रशासन ने सभी विभागों को दे दिए हैं। विभागाध्यक्षों को भी एसओपी मेल की गई है और आगंतुकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश बनाने और कार्यालय परिसर में जरूरी जानकारी वाले स्टैंडी जगह-जगह लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अनलॉक-1 के बाद मिली छूट से कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। ऐसे में सरकारी कार्यालयों में संक्रमण न फैले इसको लेकर केंद्र की ओर से सभी राज्यों के साथ ही यूटी को भी एसओपी भेजा गया है और सभी सरकारी कार्यालयों को खोलने के लिए इसे जरूरी किया गया है। निर्देश के मुताबिक, कार्यालय में कर्मचारियों और आने वाले लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। यदि परिसर में कोई भी कर्मचारी बिना मास्क के काम करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। गेट पर थर्मल स्कैंनिंग और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से किए जाने की बात कही गई है।
वहीं, यूटी के कुछ कार्यालयों में इसे लागू करने की तैयारी कर ली गई है। स्टैंडी बनाने के लिए भी अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते दायरे के बाद एहतियातन एसओपी लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें