यूटी पुलिस ने सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट के तहत लोगों के लिए सिटीजन पोर्टल ऑफ चंडीगढ़ पुलिस लॉन्च किया है। इस पोर्टल में शहर के लोग एक्सीडेंट रिपोर्ट, गुम हुए सामान की डीडीआर, पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र और एफआईआर डाउनलोड कर सकते हैं।
सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने बुधवार को इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर एसपी हेडक्वार्टर ईश सिंगल, एसपी सिटी डॉ. नवदीप सिंह बराड़, एसपी रोशन लाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एसएसपी डॉ. गिल ने कहा कि सिटीजन पोर्टल से वर्तमान में सेवाएं अर्थात दुर्घटना की रिपोर्ट, खोने की सूचना, रिपोर्टिंग प्रणाली, पुलिस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र, एफआईआर डाउनलोड के लिए नागरिकों को लिंक आदि शामिल किए गए हैं। इसमें आने वाले वक्त में और सेवाओं को शामिल किया जाएगा।