फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः साइकिल पर यूटी सचिवालय पहुंचे प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, अफसर भी दिखे साथ

Wed, 08 Jan 2020 11:34 PM IST
खुशबू गोयल रिशुराज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
साइकिल पर यूटी सचिवालय पहुंचे प्रशासक बदनौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वस्थ रहने और साइक्लिंग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासक वीपी सिंह बदनौर बुधवार को पंजाब राजभवन से सेक्टर-9 स्थित सचिवालय साइकिल से पहुंचे। उनके साथ एडवाइजर मनोज परिदा समेत प्रशासन के सभी आईएएस, आईपीएस, पीसीएस और एचसीएस अधिकारी शामिल रहे, लेकिन प्रशासन के इस पहल में भी वीआईपी ट्रीटमेंट हावी रहा। साइकिल की सवारी से पहले रूट के पूरे साइकिल ट्रैक को झाड़ू से साफ किया गया और गड्ढों को भरा गया।

विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन से साइकिल पर निकले। प्रशासक को सड़क पर देखकर लोग हैरान दिखे। अधिकारियों ने करीब 4 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। यूटी सचिवालय पहुंचने के बाद बदनौर ने कहा कि सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी, इसलिए उन्होंने सोचा कि आज के कार्यक्रम को रद्द कर देते हैं और किसी अन्य दिन सभी साइकिल से जाएंगे, लेकिन फिर सभी ने फैसला लिया कि बारिश का भी आनंद लिया जाएगा और आज ही साइकिल से सभी जाएंगे।

साइकिल चलाने वाले अधिकारियों में मुख्यत: प्रशासक वीपी सिंह बदनौर, एडवाइजर मनोज परिदा, डीपीजी संजय बेनीवाल, डीसी मनदीप बराड़, वित्त सचिव अजॉय कुमार सिन्हा, चीफ इंजीनियर मुकेश आनंद, एसएसपी नीलांबरी जगदले, हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग शामिल रहे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारी साइकिल से चलेंगे, तभी कमी पता चलेगी: बदनौर

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि जब तक अधिकारी ही साइकिल नहीं चलाएंगे, तब तक क्या कमी है यह पता ही नहीं चलता है। कमी पता होगी, तभी उसे दूर किया जा सकेगा। बदनौर ने कहा कि वह आगे भी कुछ दिन साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे। किसी शहर के अंदर चंडीगढ़ जैसे साइकिल ट्रैक नहीं हैं।

साइकिल चलाने से स्वास्थ्य तो बना ही रहेगा। इसके साथ ही ट्रैफिक, प्रदूषण आदि से भी शहर को मुक्ति मिलेगी। चंडीगढ़ में ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही है। अगर शहरवासी साइकिल की तरफ बढ़ेंगे तो यह समस्या भी दूर हो जाएगी, इसलिए ही प्रशासन ने सोचा कि सभी अधिकारी साइकिल से दफ्तर पहुंचेंगे।

स्कूल के दिन याद आ गए: मनोज परिदा
साइकिल चलाने के बाद एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि बुधवार को साइकिल चलाने के बाद उन्हें स्कूल के दिन याद आ गए। ऐसे ही जब भी बारिश होती थी तो वह भीगते हुए साइकिल पर स्कूल जाया करते थे। अभी वह साइकिल से दफ्तर पहुंचे हैं। यहां काम करने के लिए आए हैं लेकिन माहौल वैसा ही कुछ है।

अफसर साइकिल पर, साथ-साथ चलती रहीं कारें
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर समेत सभी अधिकारी पंजाब राजभवन में एकत्रित हुए। वहां से सभी एक साल साइकिल पर यूटी सचिवालय के लिए निकले। सभी अधिकारी विज्ञान पथ से होते हुए सचिवालय पहुंचे। सुबह से ही कर्मचारी ट्रैक के आसपास के घास को काटते दिखाई दिए। इस दौरान प्रशासक को टूटी हुई सड़कों पर से भी गुजरना पड़ा। प्रशासक व अधिकारी साइकिल पर चलते रहे लेकिन साथ में सभी अधिकारियों की गाड़ियां भी सड़क पर साथ-साथ चलती नजर आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें