फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमारत सील करने के मामले में यूटी प्रशासन को मिला नोटिस

Fri, 03 Feb 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन
शहर के सेक्टर 17 स्थित एससीओ 89-90-91 को सील किए जाने के एसडीएम सेंट्रल के फैसले के खिलाफ इमारत में किराए पर रह रहे जबीह टेलर्स ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। 
विज्ञापन


इस याचिका पर प्राथमिक सुनवाई के बाद जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस सुदीप आहलूवालिया ने 24 जुलाई के लिए यूटी प्रशासन, डीसी व एसडीएम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

याची की ओर से वकील मोहम्मद सरताज ने कहा है कि याची इस इमारत में किराए पर अपना शोरूम चलाता है। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बिल्डिंग वॉयलेशन के मामले होने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन एक बिल्डर द्वारा इमारत की जीपीए हासिल करने के बाद उनकी तरफ से शिकायत देने पर महज चार दिन में एसडीएम सेंट्रल ने 27 जनवरी को इमारत सील करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 याचिका में कहा गया है कि यह कानून की अनदेखी है। एक्ट के तहत ही उनसे इमारत को खाली कराया जा सकता है। ऐसे में एसडीएम के फैसले को खारिज किया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें