फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निर्माण का रास्ता साफ, मंजूर हुई बिल्डिंग

Tue, 29 Jan 2019 10:45 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
यूटी प्रशासन की बैठक
विज्ञापन
लंबे समय से अधर में लटके चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) के परिसर (डिग्री विंग) के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है। एडवाइजर मनोज परिदा ने एक उच्चस्तरीय मीटिंग में सीसीईटी के ब्लॉक-सी में बनने वाले प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन के निर्माण कार्य पर मुहर लगा दी है। 4 मंजिला बनने वाली इस इमारत की लागत 22.9 करोड़ आएगी। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। अगले महीने से इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यूटी सचिवालय के सभागार में सोमवार को एडवाइजर मनोज परिदा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें एडवाइजर ने विभागीय अफसरों से सेक्टर-26 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के परिसर (डिग्री विंग) के निर्माण कार्यों में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। एडवाइजर ने इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट सहित मीटिंग में मौजूद सभी अफसरों से पूछा कि आखिरकार लंबे समय से सीसीईटी के ब्लॉक-सी (प्रशासनिक और शैक्षणिक) का निर्माण कार्य क्यों पेंडिंग पड़ा है। इसमें कहां और किस स्तर पर परेशानी आ रही है। बैठक में उपस्थित अफसरों ने निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतों से एडवाइजर को अवगत कराया। एडवाइजर ने निर्माण कार्य को हरी झंडी देते हुए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ये सुविधाएं रहेंगी मौजूद
ब्लॉक-सी में बनने वाली नई बिल्डिंग में प्रधान कार्यालय, लेखा शाखा स्थापना के साथ छात्रों के प्रवेश को देखते हुए भविष्य में इन्हें सुविधाएं देने के लिए योजना बनाई गई है। नए भवन में अतिरिक्त कक्षाएं, व्याख्यान, संगोष्ठी हॉल, बैठक कक्ष, प्रतीक्षा हॉल, परीक्षा कक्ष और मैनेजमेंट स्टाफ, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल, स्टूडेंट्स कंप्यूटर सेंटर, सेंट्रल लाइब्रेरी और पार्किंग की सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


यह भवन शैक्षणिक कार्यों को करेगा पूरा
प्रस्तावित ब्लॉक-सी में बनने वाला भवन 4-मंजिला होगा। नए भवन के लिए लंबाई व चौड़ाई में कुल 15,334 वर्ग फुट और 57,760 वर्ग फुट के ग्राउंड को कवर किया गया है, जो कॉलेज के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य को पूरा करने में मदद करेगा। बैठक में मुख्य रूप से फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा, सचिन राणा आईएएस निदेशक तकनीकी शिक्षा, कपिल सेतिया चीफ आर्किटेक्ट, मुकेश आनंद चीफ इंजीनियर सहित संबंधित विभाग के आलाधिकारी मौजूद रहे।

निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतें हुईं दूर
इसके अलावा सीसीईटी में गेस्ट हाउस, फेकल्टी और स्टाफ के रहने के लिए आवास सहित अन्य सुविधाएं देने पर प्रशासन गंभीर है। चरणबद्ध तरीके से इस पर काम होने की बात कही जा रही है। इसके लिए जमीन की तलाश की जरूरत है। इस संदर्भ में चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया ने बताया कि मीटिंग में भवन निर्माण में आ रही दिक्कतों को दूर कर लिया गया है। अब जल्द ही नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें