फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं के छात्र को बंधक बना करते थे मारपीट, छह माह में हड़पे पांच लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र को बंधक बनाकर मारपीट और डरा धमका कर छह माह में पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान सुनील कुमार उर्फ बेगी निवासी सेक्टर-25 चंडीगढ़ के रूप में हुई। आरोपी से कमानीदार चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपी बेगी का भाई मोनू उर्फ मरोली कुख्यात अपराधी रहा है। जिस पर लूट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इस प्रकरण में एक शादीशुदा महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिन से गुमसुम सा रहता था। सोमवार को जब पूछताछ की तो बताया कि छह महीने से कुछ लोग उसे झुग्गी-झोपड़ी में ले जाकर मारते हैं और रुपये मांगते हैं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस और एसएसपी विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने परिजन और बच्चे से बात की। पुलिस ने कहा कि जब आरोपी का फोन आए तो तत्काल बताएं। सोमवार को आरोपी ने बच्चे को फोन कर 20 हजार लेकर सेक्टर-25 बुलाया। पुलिस के साथ बच्चे के साथ आरोपी द्वारा बताए स्थान पर पहुंची। आरोपी जैसे ही रुपये लेने आया उसे दबोच लिया। एसपी केतन बंसल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नाना और पिता के चुराए पांच लाख
पीड़ित के नाना ने बताया कि बच्चे से पिछले तीन दिन में ही आरोपियों ने दो लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड को तीन महंगे मोबाइल भी दिलवाए हैं। तीनों मोबाइल मलोया से एक ही दुकान से खरीदे गए। नाना ने बताया कि वह हार्डवेयर और और टैंकर से पानी सप्लाई करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दामाद मैकेनिक है। नाना ने बताया कि बच्चे ने उनके चार लाख और पिता के एक लाख रुपये चोरी किए हैं।
विज्ञापन

दोस्त ही निकला मुख्य आरोपी
बच्चे ने परिजनों को बताया कि तीन से चार आरोपी कांफ्रेंस कॉल पर उससे बात करते थे। इसमें से एक युवक खुद को अपराध शाखा का मंगतराम बताकर उसे धमकी देता था। वह कहता था कि रुपये लेकर नहीं आया तो उठा लेगा। आरोपी कहता था कि उसे पिस्टल खरीदनी है। रुपये नहीं दिए तो गोली मार देगा। बच्चे ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह सेक्टर-25 स्थित झुग्गी में ले जाते थे। जहां उसके साथ मारपीट करते थे और बेगी बचाने के लिए रुपये मांगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें