फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS बनने को इस शख्स ने किया वो काम, आप कहेंगे- बेटा तुम ही कर सकते हो

Fri, 02 Jun 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
यूपीएससी 2016 टॉपर हिमांशु जैन
विज्ञापन
इस शख्स पर आईएएस बनने का ऐसा जुनून सवार था कि एक बड़ा कदम उठा लिया, जानकर आप भी कहेंगे- बेटा ये काम तुम ही कर सकते हो। जी हां, ये हैं हरियाणा के जींद निवासी हिमांशु जैन।
विज्ञापन


हिमांशु ने सिविल सर्विस एग्जाम में 44वां रैंक हासिल किया है। हिमांशु के पिता पवन जैन दुकानदार हैं। जींद में स्कूलिंग के बाद हिमांशु ने आईआईटी, हैदराबाद से कंप्यूटर में एमटेक की। फिर हैदराबाद में ही गूगल में नौकरी जॉइन कर ली, लेकिन आईएएस अफसर बनने के लिए उन्होंने गूगल की नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन

चाची ने आईएएस बनने का जज्बा मजबूत किया

यूपीएससी 2016 टॉपर हिमांशु जैन
हिमांशु ने कहा कि आईएएस की परीक्षा के लिए उनकी चाची मीनाक्षी जैन उन्हें अपने हॉस्पिटल में बिठाकर घंटों पढ़ाती थीं। उनका कहना है कि चाची ने उनके अंदर आईएएस बनने के जज्बे को मजबूत किया, जिसका नतीजा है कि उन्होंने यह एग्जाम पास कर ली।

उनके आईएएस बनने का केवल यही मकसद है कि समाज के युवाओं को कोई नई दिशा दे सकें। हिमांशु के पिता पवन जैन ने कहा कि डॉक्टर अनिल जैन ने आईआईटी की परीक्षा पास करने के बाद हिमांशु के अंदर आईएएस बनने के जज्बे को जिंदा रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें