फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC result: मम्मी-पापा ने बताया 35वीं रैंक आई, जब खुद जांचा तो हुआ यकीन: कंचन सिंगला

Tue, 04 Aug 2020 06:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
कंचन सिंगला
विज्ञापन

सिरसा की कोर्ट कॉलोनी की रहने वाली कंचन सिंगला ने यूपीएससी 2019 की परीक्षा में ऑल इंडिया में 35वीं रैंक हासिल की है। कंचन ने यह उपलब्धि 24 साल की उम्र में प्राप्त की है। कंचन के पिता अनिल सिंगला शहर में चाटर्ड अकाउंटेंट हैं और माता प्रवीण सिंगला गृहिणी हैं। कंचन का एक छोटा भाई अनुज है, जो कि बीए ऑनर्स कर रहा है।

विज्ञापन


कंचन ने बताया कि वह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से पास आउट है। कंचन ने पहली बार 2018 में यूपीएससी की परीक्षा दी थी, तब उसका ऑल इंडिया रेलवे सर्विस अलाइड में सिलेक्शन हो गया था। अभी उनकी ट्रेनिंग चल रही थी लेकिन वह आईएएस ही बनना चाहती थी इसलिए कंचन ने 2019 में दूसरी बार परीक्षा दी। कंचन ने कहा कि उनका बचपन से ही आईएएस बनने का लक्ष्य था। कंचन मंगलवार को अपने परिवार के साथ पंचकूला स्थित अपने आवास पर थीं।

आज परिजनों के साथ सिरसा आएगी
कंचन बुधवार को परिवार संग सिरसा पहुंचेगी। कंचन ने बताया कि उसे इस बार अच्छी रैंक प्राप्त करने की उम्मीद थी। सुबह जब वह घर पर थी तो उसे मम्मी-पापा ने रिजल्ट में 35वींं रैंक हासिल करने की सूचना दी। इसके बाद उसने इसे क्रॉस चेक किया कि कहीं वे झूठ तो नहीं बोल रहे, जब मैंने खुद सूची में अपना नाम देखा तो ऐसा लगा कि सालों की गई मेहनत का आज फल मिला। हालांकि इससे पहले सोमवार को उसका दिल घबरा रहा था। परिणाम से पहले भी उसे डर लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस बनकर लोगों की समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान कर सकते हैं 

कंचन ने बताया कि शुरू से ही उसका आईएएस बनने का सपना था। लॉ के प्रोजेक्ट के दौरान वह लीगल सर्विस के दौरान लोगों की समस्याओं का पता चला तब महसूस किया कि लोगों की समस्याओं को आईएएस बनकर बेहतर तरीके से समाधान किया जा सकता। कंचन ने बताया कि उसने कभी तैयारी के लिए शेड्यूल तय नहीं किया, जब मन और दिल करता था, तब पढ़ना शुरू कर देती थीं। उसका वैकल्पिक विषय लॉ ही था। 

इंटरव्यू से पहले थोड़ी नर्वस थी। उसकी इच्छा है कि उसे हरियाणा कैडर मिले। कंचन का कहना है कि बचपन से ही सपना था कि कुछ कर दिखाऊं। यूपीएससी की परीक्षा के लिए दिन-रात पढ़ाई की। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी कठोर मेहनत एवं अपनी दादी ब्रह्मकुमारी शांति माता, माता-पिता व परिजनों को दिया है। 

शुरू से ही रही है टॉपर: अनिल सिंगला 
कंचन के पिता अनिल सिंगला ने बताया कि वह शुरू से ही टॉपर रही है। आठवीं सिरसा से पास करने के बाद कंचन ने 9वीं कक्षा में पंचकूला के स्कूल में प्रवेश्ा लिया। कंचन ने 12वीं परीक्षा चंडीगढ़ के गर्वनमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर- 16 से पास की। उसके बाद पांच वर्षीय लॉ में एडमिशन लिया। कंचन ने सात गोल्ड मेडल पाकर यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें