फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में यूपीएस सहित 4 चीजें सस्ती

Fri, 17 Oct 2014 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लोग अब यूपीएस कम कीमत पर खरीद सकेंगे। डीजल पर वैट कम करने के बाद अब यूटी प्रशासन ने वीरवार को चार और चीजों पर वैट कम कर दिया। यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल ने चार चीजों पर वैट कम करने की मंजूरी दे दी है। यूपीएस पर वैट 12.5 फीसदी था जिसे कम कर अब 8 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन


यूपीएस के अलावा प्लास्टिक पाउडर, प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स और मास्टर बैच पर भी वैट 12.5 फीसदी से कम कर 8 फीसदी कर दिया गया है। आने वाले दिनों में शहर में कई और चीजें भी सस्ती हो सकती हैं।

बुधवार को यूटी की वैट एडवाइजरी कमेटी की उपायुक्त मोहम्मद शाईन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया कि चंडीगढ़ में मिठाई, कंबल जैसी कई चीजों पर पांच फीसदी वैट लिया जाता है जबकि पंजाब और हरियाणा में इन चीजों पर वैट नहीं है। ऐसे में यूटी प्रशासन भी इन चीजों पर से वैट हटा सकता है और इसके बाद यह चीजें भी शहर में सस्ती हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें