फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों को जल्द बंद कराने के विरोध में पालिका मार्केट के बाहर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासन की ओर से छोटी मार्केटों को शाम 5 बजे बंद कराने के विरोध में शनिवार को सेक्टर-19 स्थित पालिका मार्केट के बाहर दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। दुकानदारों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि पूरे शहर में एक समान व्यवस्था लागू होनी चाहिए। इस व्यवस्था से कुछ दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में सेक्टर-15 पटेल मार्केट के अध्यक्ष संजीव कुमार, सेक्टर-19 सदर बाजार के प्रधान नरेंद्र सिंह रिंकू, विजयपाल चौधरी, पालिका बाजार के प्रधान नरेश जैन, सेक्टर-41 कृष्णा मार्केट के प्रधान काका सिंह, महामंत्री मेहर चंद सहित काफी संख्या में दुकानदार इकट्ठा हो गए। कैलाश चंद जैन ने कहा कि प्रशासन छोटे दुकानदारों के साथ नाइंसाफी कर रहा है। कुछ दुकानें रात 9 बजे तक खुल रहीं हैं, वहीं पांच मार्केटों की दुकानें शाम 5 बजे तक बंद कराई जा रहीं हैं। उन्होंने मांग की कि प्रशासन दुकानें बंद करने के समय में किसी प्रकार का भेदभाव न करे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मार्केटों को बंद करवाने का समय निश्चित करना है तो शहर की सभी मार्केटो को शाम 7 बजे बंद करने का समय निश्चित कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें