फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस के दिन जीतें कैश, प्रशासन का खास कैश विनिंग ऑफर

Mon, 20 Jun 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रशासन ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के लिए नगद पुरस्कार का खास ऑफर जारी किया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बेस्ट वीडियो बनाने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन ने योग दिवस के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए वीडियो मेकिंग कंपीटीशन आयोजित करने की घोषणा की है। इसके तहत 21 जून को शहर के विभिन्न योग सेंटरों पर होने वाले योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना होगा। सभी वीडियो में से कमेटी बेस्ट वीडियो चुनेगी। पहला स्थान पाने वाले वीडियो को 10 हजार, दूसरे को 8 हजार और तीसरे को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

जिन वेन्यू पर एलईडी लगेगी उन्हीं वेन्यू की वीडियो मान्य होगी। वीडियो फेसबुक के पेज facebook.com/iydchd2016,  इंस्टाग्राम international  yoga day और ट्वीटर हैडल IYDCHD2016 पर शाम 5 बजे तक अपलोड करना होगा। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि लोगों में योग के प्रति जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के कारण वीडियो कंपटीशन कराने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें