फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: हरियाणा में सामने आए कोरोना के नए केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जानें क्या है स्थिती ?

Sat, 31 May 2025 07:36 PM IST
शाहिल शर्मा हरियाणा ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को 212 सैंपलों की जांच हुई। राज्य में अभी कोरोना के 30 एक्टिव मामले हैं।  डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना  के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को पूरे प्रदेश में 7 नए मामले पॉजिटीव पाए गए हैं। यह जानकारी हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने दी है। शनिवार को जांच के लिए 212 सैंपल लिए गए थे जिनमें गुरुग्राम में तीन, फरीदाबाद में दो और पंचकुला में भी दो मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


वर्तमान में हैं 30 एक्टिव केस 

हरियाणा में अब तक कोरोना के 45 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से अभी भी 30 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी नए मरीजों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने स्थिति पर नियंत्रण का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नए वैरिएंट्स की गंभीरता अधिक नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीजन सिलेंडर, और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की है।

ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स 

इन दिनों जो वायरस बढ़ रहा है वह (ओमिक्रॉन का JN.1 वैरिएंट और इसमें हुए म्यूटेशन से उत्पन्न सब-वैरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7) है। इसे वैज्ञानिकों ने अति संक्रामक पाया है। इतना ही नहीं  NB.1.8.1 के कारण होने वाले जोखिमों को देखते हुए हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग के रूप में वर्गीकृत कर दिया, अब तक इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें