चंडीगढ़। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्य सूचना आयोग के आयुक्तों की गलत नियुक्ति को लेकर इनेलो हाईकोर्ट जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा की बी टीम हैं, उन्होंने राज्य सूचना आयुक्तों के नियुक्ति पत्र को बिना देखे ही उन पर हस्ताक्षर कर दिए।
चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से 14 फसलों पर एमएसपी में तीन फीसदी की मामूली वृद्धि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। केंद्रीय कृषि मूल्य एवं लागत आयोग (सीएसीपी) की सी2 (लागत+50 प्रतिशत लाभ) लागत गणना के मुताबिक धान का एमएसपी 3,135 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए।