पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की है एफआईआर
प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मियों के जख्मी होने पर पुलिस ने मटौर थाने में अज्ञात पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एफआईआर में लिखा है कि करीब 30-40 प्रदर्शनकारी वाईपीएस चौक से सवा दो बजे चंडीगढ़ जाने के लिए निकले। वे सेक्टर-52-53 चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर पहुंचे तो कुछ देर बाद बड़ी गिनती में प्रदर्शनकारी हथियार, तलवार, गंडासे आदि लेकर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने धारा 307, 353, 186, 148, 149 और 120-बी के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सिख धर्म में निहंग सिखों के दो दल बुड्ढा दल और तरुण दल हैं। सिखों को बड़ी किरपाण रखने और बेचने की इजाजत है। निहंग सिंह बाणे में आए किसी भी सिख को तलवार बेच सकते हैं। निहंग सिंह सिर्फ इसका रिकॉर्ड रखते हैं क्योंकि सरकार के निर्देशानुसार शस्त्र बेचने का रिकॉर्ड रखना जरूरी है। इनके लाइसेंस जारी होने की कोई बात नहीं है। -दिलजीत सिंह बेदी, सचिव बुड्ढा दल
चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सहयोग न देने की जो बात कही गई है, वह सही नहीं है। उनके पुलिसकर्मी बुधवार को धरना स्थल पर ही थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करने के लिए केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही वीडियो फुटेज देखकर आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। -अर्पित शुक्ला, एडीजीपी