फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी लहर से अछूता रहा पंजाब, दिग्गज हारे

Fri, 16 May 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में जहां देश भर में मोदी की लहर का असर दिखा, वहीं पंजाब का नजारा इससे कुछ हटकर रहा। पंजाब जहां दिग्गजों की पराजय स्थली बना, वहीं चुनावी परिणाम आम आदमी पार्टी के लिए भी राहत लेकर आया।
विज्ञापन


आप ने पंजाब की 13 में से चार लोकसभा सीटें जीतकर सबको चौंकाते हुए, जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करवाई। बाकी नौ सीटों में से चार शिअद, तीन कांग्रेस और दो भाजपा की झोली में गईं।

पढ़ें, पंजाब की 13 सीटों पर कौन जीता कौन हारा


ये दिग्गज जिन्होंने पराजय का मुंह देखा

प्रदेश से हार का मुंह देखने वाले दिग्गजों में अमृतसर से भाजपा के अरुण जेटली, गुरदासपुर से पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, आनंदपुर साहिब से कांग्रेस की अंबिका सोनी, पटियाला से कांग्रेस की परनीत कौर, फिरोजपुर से पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता चौ. सुनील जाखड़, बठिंडा से कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल (पीपीपी अध्यक्ष) और संगरूर से शिअद के सुखदेव सिंह ढींढसा शामिल हैं।

जीतने वाले दिग्गजों में शिअद अध्यक्ष व पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

ये है जीत और हार का अंतर

गुरदासपुर से विनोद खन्ना (भाजपा) ने प्रताप सिंह बाजवा (कांग्रेस) को 1,36,065 वोट से हराया
अमृतसर में कैप्टन अमरिंदर सिंह (कांग्रेस) ने अरुण जेटली (भाजपा) को 1,02,770 मत से पराजित किया।
आनंदपुर साहिब सीट से प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा (शिअद) ने अंबिका सोनी (कांग्रेस) को 23,697 वोट से पराजित किया।
फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया (शिअद) ने चौ. सुनील जाखड़ (कांग्रेस) को 31,420 वोट से पराजित किया।
बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल (शिअद) ने मनप्रीत सिंह बादल (कांग्रेस) को 19,395 वोट से हराया।
संगरूर सीट से भगवंत मान (आप) ने सुखदेव सिंह ढींडसा (शिअद) को 2,11,721 मत से पराजित किया।
वहीं पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी (आप) ने परनीत कौर (कांग्रेस) को 20,942 वोट से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें