फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में ज्यादा दिन रही गर्मी और बेमौसम बारिश से बढ़ाए सब्जियों के दाम, बजट गड़बड़ाया

Mon, 05 Oct 2020 03:16 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सब्जियां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि यदि बारिश 15 दिन पहले हो जाती तो मटर का दाना खराब न होता। अब तो दीपावली के बाद ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, इस साल जहां कोरोना वायरस ने कहर मचाया, वहीं गर्मी भी ज्यादा दिनों तक रही है।
विज्ञापन


अरिहंत वेजिटेबल आढ़ती एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कस्तूरी लाल शर्मा ने बताया कि ज्यादातर मटर, शिमला मिर्च, बींस, टमाटर पहाड़ों से आता है। जब फसलों को पानी की जरूरत थी तो गर्मी ने झुलसा दिया। इस वजह से पैदावार अच्छी नहीं रही। सब्जियों में दाने मजबूत नहीं हुए। वहीं, जब फसल काटने का समय आया तो बारिश हो रही है।

नासिक से भारी मात्रा में चंडीगढ़ व पंजाब की मंडियों में सब्जी पहुंचती थी, लेकिन बारिश के कारण वहां से भी सब्जियां नहीं आ रहीं। ऐसे में सब्जियों के दाम बढ़ना मुश्किल है। अभी मंडियों में जो मटर आ रही है, वह इस माह के अंत तक खत्म हो जाएगी। पंजाब-हरियाणा की फसल न आने तक सब्जियों के दाम कम होते नहीं दिख रहे हैं। दीपावली के बाद शायद कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


प्याज 40 तो शिमला मिर्च 70 रुपये किलो
सेक्टर 26 सब्जी मंडी के आढ़तियों का कहना है कि इस समय प्याज का होलसेल दाम 40 रुपये किलो तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल तक नासिक से प्याज आने के बाद दाम 15 से 20 रुपये किलो तक रह जाते थे। वहीं, शिमला मिर्च थोकभाव 65 से 70 रुपये किलो है। खीरा भी 30 रुपये किलो बिक रहा है, जो 20 दिन पहले 16 रुपये किलो था। त्योहार नजदीक आते ही महंगाई आसमान छू रही है।

20 दिन पहले और अब सब्जियों के दाम (थोकभाव)

प्याज : वर्तमान दाम - 35 से 40 रुपये किलो
20 दिन पहले - 18 से 20 रुपये किलो

मटर : वर्तमान दाम - 100 से 120 रुपये किलो
20 दिन पहले - 115 से 120 रुपये किलो

टमाटर : वर्तमान दाम - 35 रुपये किलो
20 दिन पहले - 20 से 25 रुपये किलो

भिंडी : वर्तमान दाम - 30 रुपये किलो
20 दिन पहले - 15 से 20 रुपये किलो

तोरई : वर्तमान दाम - 18 से 20 रुपये किलो
20 दिन पहले - 10 से 15 रुपये किलो
विज्ञापन

शिमला मिर्च : वर्तमान दाम - 65 से 70 रुपये किलो
20 दिन पहले - 35 से 40 रुपये किलो

खीरा : वर्तमान दाम - 25 से 30 रुपये किलो
20 दिन पहले - 15 से 20 रुपये किलो

बींस : वर्तमान दाम - 50 से 60 रुपये किलो
20 दिन पहले - 30 से 35 रुपये किलो

महिलाओं से बातचीत
दीपावली आने वाली है। घर खर्च के लिए लोग बजट बना रहे हैं, लेकिन जिस हिसाब से सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं, रसोई का बजट ही बिगड़ जा रहा है।
- गीतिका महाजन, गृहिणी, सेक्टर-38 चंडीगढ़

जिस हिसाब से सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं, अब सोच समझ कर सब्जी लेनी पड़ रही है। वहीं रेहड़ी वाले तो और दाम बढ़ा देते हैं। न जाने कब राहत मिलेगी।
- ललिता, गृहिणी, सेक्टर-23 चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें