फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः चंडीगढ़ में केस आने लगे नीचे, पहली बार एक दिन में मिले 100 से कम संक्रमित मरीज

Mon, 05 Oct 2020 12:46 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कोरोना के केस नीचे आने लगे हैं। रविवार को 85 नए पॉजिटिव केस मिली, जबकि दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई। खास बता यह है कि 20 अगस्त के बाद यह पहली बार है जब शहर में एक दिन में कोरोना के नए केसों की संख्या 100 से नीचे आई है। 17 सितंबर के बाद लगातार मरीजों की संख्या में गिरावट जारी है। संक्रमण की दर 1.2 फीसदी दर्ज की गई है, जबकि 15 सितंबर के आसपास यह 4.7 दर्ज की जा रही थी।
विज्ञापन


हालांकि यह भी जानना जरूरी है कि शहर में कोरोना के टेस्ट भी कम हो रहे हैं। बीते 27 सितंबर को 1546 टेस्ट हुए थे, जबकि तीन अक्तूबर को 766 टेस्ट हुए। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, शहर में आईसीएमआर की गाइडलाइंस के मुताबिक ही टेस्ट हो रहे हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग के तहत जो भी मरीज लक्षण के साथ मिलते हैं, उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। हालांकि प्राइवेट लैब में जाने वालों की संख्या में गिरावट आई है। पहले यहां पर काफी संख्या में लोग आ रहे थे।

दो लोगों की मौत की पुष्टि
कोरोना के केस अब कम होने लगे हैं लेकिन मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को भी दो लोगों की की पुष्टि की गई। वहीं ठीक होने पर 202 मरीजों डिस्चार्ज कर दिया गया। मृतकों की पहचान सेक्टर-19 निवासी 87 वर्षीय महिला व मनीमाजरा के 67 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई है। यह दोनों कोरोना के साथ किसी न किसी अन्य बीमारी से पहले ग्रसित थे। वहीं, मरीज मनीमाजरा में छह, मौलीजागरां में तीन, पीजीआई कैंपस में दो, मलोया, सेक्टर 44, 45 व 46 में दो-दो नए मरीज मिले हैं। सेक्टर सात, नौ, दस, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 22 में भी मरीजों मिले हैं। सेक्टर 35 में सर्वाधिक नौ मरीज मिले हैं। अब तक कोरोना से 174 लोगों की मौत हो चुकी है और 12445 लोग पॉजिटिव हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो क्या कोरोना की पीक चली गई

पिछले दो हफ्ते से कोरोना के केस में गिरावट जारी है। तो क्या समझा जाए कोरोना की पीक चली गई है। हालांकि इस बात से विशेषज्ञ इत्तेफाक नहीं रखते हैं। पीजीआई के स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि भले ही संक्रमण कम हो गया हो, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना की पीक चली गई है। हम सबके सामने दिल्ली का उदाहरण है। दिल्ली में एक समय में केस बढ़े। फिर नीचे आए और उसके बाद फिर से बढ़ने लगे। इसलिए अभी ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। प्रशासन को भी चाहिए संक्रमण कम होने की स्थिति में ज्यादा एक्टिव हों। जब संक्रमित लोग कम होंगे तो संक्रमण भी कम फैलेगा। लोगों को भी चाहिए कि कोरोना से बचाव के लिए जो भी नियम बनाए गए हैं, उनका अच्छा से पालन करें। कोरोना अभी गया नहीं है।

कब कितने टेस्ट हुए
3 अक्तूबर 766
1 अक्तूबर 790
30 सितंबर 674
28 सितंबर 1299
27 सितंबर 1546
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें